CJP प्रोटेस्ट पर रेलवे का फैसला: संपूर्ण क्रांति से राजधानी तक…दिल्ली आने वाली 28 ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट

0
WhatsApp Image 2026-10-09 at 13.56.15
दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. 10 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन होने वाला है. इस कारण सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए रेलवे ने 28 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. प्रभावित ट्रेनों में मगध एक्सप्रेस, तेजस राजधानी एक्सप्रेस और सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं. उत्तर रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक यह फैसला सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक लागू रहने वाली ट्रैफिक एडवाइजरी के मद्देनजर लिया गया है. इससे दिल्ली आने वाले यात्रियों की यात्रा पर असर पड़ सकता है. ऐसे में स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी लेना जरूरी है.

रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से जुड़ी कई ट्रेनों को रद्द करने की जानकारी दी है. कुछ ट्रेनों के रूट और टर्मिनल से जुड़े परिचालन इंतजाम भी प्रभावित हो सकते हैं. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अगर इन स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका रहती है तो ट्रेनों को रास्ते में किसी दूसरे बड़े स्टेशन पर ही समाप्त करने जैसे विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट