पाकिस्तान बनी मुनीर की जागीर, 4 राज्यों को 160 हिस्सों में तोड़ने की तैयारी, सऊदी में भी मनमाने ढंग से भेजी फौज

पाकिस्तान में सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की लगातार ताकत बढ़ रही है. इस बीच खबर है कि मुनीर पाकिस्तान के राज्यों को बांटना चाहते हैं. पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान को छोटे प्रशासनिक हिस्सों में बांटने का प्लान किया जा रहा है. वहीं, सऊदी अरब में पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती में भी उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से पूछना जरूरी नहीं समझा.
